राशन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें ?
राशन कार्ड से आधार लिंक होना जरुरी, ऐसे करें लिंक घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल से
राशन कार्ड से आधार लिंक के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Ration Card Aadhar Card Link |
विभाग | उपभोक्ता मामले मंत्रालय |
लाभार्थी | राशन कार्ड धारक |
उद्देश्य | भ्रष्टाचार को कम करना |
लाभ | सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त करना |
लिंक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | — |
Ration Card Aadhar Link करने के फायदे
- गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल परिवारों को राशन राशन कार्ड के माध्यम से लाभ उपलब्ध कराने के लिए फर्जी राशन कार्ड धारकों को सुनिश्चित करना है।
- आधार कार्ड लिंक होने से राशन में होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा।
- बायोमेट्रिक के माध्यम से राशन बांटने वाली पीडीएस दुकाने वास्तविक लाभार्थियों की पहचान कर सकेगी।
- जिन लोगों ने गैरकानूनी तरीके से अपने राशन कार्ड बनवाए हैं वह आधार कार्ड के लिंक होने की सहायता से बंद हो जाएंगे।
- देश के गरीब लोगों को सही मात्रा में राशन का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
- राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाने पर कोई भी परिवार एक से अधिक राशन कार्ड नहीं बनवा सकेगा।
- आधार कार्ड लिंक होने से राशन में होने वाली चोरी को रोका जा सकेगा।
- इसके माध्यम से देश में भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा क्योंकि आधार कार्ड पीडीएस में एक निशान छोड़ देता है।
राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक कैसे करें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 खाद्य विभाग की वेबसाइट खोलें
आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की वेबसाइट ओपन करें। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में food.wb.gov.in लिखकर सर्च करें या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के जरिए आप सीधे खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकेंगे – लिंक
स्टेप-2 Link Aadhaar with Ration Card को चुनें
खाद्य विभाग की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाओं की सूची दिखाई देगी। हमें अपने राशन कार्ड के साथ आधार को लिंक करना है, इसलिए आधार को राशन कार्ड के साथ लिंक करें विकल्प चुनें।
स्टेप-3 राशन कार्ड नंबर दर्ज करें
अब सबसे पहले अपने राशन कार्ड की कैटेगरी को सेलेक्ट करें। फिर अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें। दोनों विवरण दर्ज करने के बाद, खोज बटन का चयन करें जैसा कि हमने स्क्रीनशॉट में बताया है।
स्टेप-4 Link Aadhaar and Mobile Number को चुनें
इसके बाद राशन धारक की जानकारी जैसे – नाम, मुखिया का नाम और आधार नंबर लिंक स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी। आधार के साथ राशन कार्ड के लिंक का चयन करें, और लिंक आधार और मोबाइल नंबर विकल्प का चयन करें।
0 टिप्पणियाँ